डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट स्कीम के तहत पंजीकृत होने वाले संजौली निवासी बुजुर्ग रिंजन सिंह के बैंक खाते में फरवरी माह की सब्सिडी नहीं आई है। बुजुर्ग का कहना है कि एजेंसी, गैस कंपनी से लेकर बैंक प्रबंधन के वह कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई भी इस बारे में जवाब नहीं दे रहा है।
रिंजन सिंह के अनुसार उन्होंने 18 फरवरी को दुर्गा गैस एजेंसी में गैस बुक करवाई थी। 25 फरवरी को उन्हें सिलेंडर मिला। 1200 रुपये देकर उन्होंने सिलेंडर खरीदा।
सब्सिडी के तौर पर गैस कंपनी ने 737 रुपये लौटाने थे लेकिन 24 मार्च तक बैंक खाते में सब्सिडी की राशि नहीं आई है। उधर, इंडियन ऑयल कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी लौटाई जा रही है। उपभोक्ता सभी दस्तावेज लेकर कसुम्पटी स्थित दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।