फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बुकिंग के सात दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में खाना पकाना हुआ मुश्किल, व्यवस्था में सुधार की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।
बीसीएस के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 अप्रैल को गैस सिलिंडर बुक किया और 957.50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। उन्हें चार से पांच दिनों में डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। इस संबंध में गैस एजेंसी से संपर्क करने पर उन्हें डिलीवरी में और समय लगने की बात कही गई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की देरी से सप्लाई के कारण पूरे परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि समय पर गैस उपलब्ध हो सके। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान का कहना है कि शहर में घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी दी जा रही है। किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जा रही।
विज्ञापन

एजेंसी में नहीं मिलेंगे सिलिंडर
खाद्य आपूर्ति विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि शहर में गैस सिलिंडर केवल घर-घर डिलीवरी से ही दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिसूचित रूट चार्ट और फोकल सिस्टम के तहत वितरण किया जाएगा। किसी भी उपभोक्ता को एजेंसी से सीधे गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें