फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में महंगा, गांवों में सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में रसोई गैस सिलेंडर महंगा और ग्रामीण हल्कों में सस्ता मिलेगा। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 से 22 रुपये का बदलाव किया है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत प्रशासन ने तय कर दी हैं। सभी गैस एजेंसी संचालकों को तय नियमों के तहत की पैसे लेने होंगे। अधिक कीमत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उपभोक्ता से अगर कोई अधिक चार्ज करता है तो इसकी शिकायत वह सीधे जिला प्रशासन को कर सकता है। रसोई गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेचने वालों पर भी गाज गिरेगी। ब्लैक में रसोई गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक बिक रहा है। प्रशासन ने चेताया कि कोई सिलेंडर ब्लैक में बेचता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

नगर निगम की परिधि में आने वाले रिहायशी भवनों के लिए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत 682 रुपये तय की है। अतिरिक्त चार्ज के  तहत अलग से 50 रुपये देने होंगे। सिलेंडर की कीमत 732 निर्धारित की है। वहीं शहर के साथ लगते ग्रामीण हल्कों में उपभोक्ताओं को कम कीमत चुकानी होगी। डीसी  दिनेश मल्होत्रा की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानिए कहां क्या रहेगा रेट?

मल्याणा में मिलेगा 708 में सिलेंडर
दुधली, बड़ा गांव, झंझीड़ी, न्यू बस्ती, दयोली, रझाणा, शकराला, शनान, मल्याणा, सरगीण, चायली में सिलेंडर की कीमत 682 रुपये रहेगी। अतिरिक्त चार्ज 26 रुपये देने होंगे । सिलेंडर की कुल कीमत 708 रुपये रखी है।

घणाहटी में 707 रुपये में सिलेंडर
घणाहट्टी, जुब्बलहटी, बनूटी, कुफरी, छराबड़ा, श्यामलाघाट और ढांडा में अतिरिक्त चार्ज मिलाकर 707 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

जुन्गा में 713 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
जुन्गा, कोटी, जाबरी, मांदरी, धामी, मंडोलघाट, चलोंठी और कालहट्टी में 713 रुपये में सिलेंडर पड़ेगा।

बड़श में 713 में मिलेगा सिलेंडर
बड़श, पवाब्बो, डूम्मी, मोती बाग, बुखारी, बड़ागांव, होरी, नेहरा, मैहली, केल्टी और पगोग में 713 में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें