फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गणपति महोत्सव पर भजनों से गूंजा गंज बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में आयोजित गणपति महोत्सव पर शनिवार को गंज बाजार भजन कीर्तन से गूंज उठा। दोपहर तीन से छह बजे तक राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से कीर्तन किया गया। श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिनभर गणपति दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा परोसा गया। इसके अलावा मिडिल बाजार में चल रहे गणपति महोत्सव में भी पूरा दिन धूम रही। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 12 बजे से चार बजे तक डेरा बाबा रुद्रानंदसेवक मंडल और दोपहर चार से रात आठ बजे तक डिवाइन म्यूजिक ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। मिडिल बाजार में गणपति की 108 मूर्तियां स्थापित की हैं जिनका विसर्जन 6 सितंबर को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें