फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में गूंजा उठा, गणपति बप्पा मोरया..

Fri, 29 Aug 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के मंदिर ...गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहे हैं। श्री षोड़श गणपति मंदिर संकटमोचन में गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


यहां सुबह सात बजे गणेश पूजन के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात गणपति हवन तथा कलश पूजन हुआ। गणपति भगवान की मूर्ति स्थापना के बाद विशेष अभिषेक किया गया।

दोपहर को गणेश भगवान की महा आरती हुई तथा सत्य र्साइं सेवा समिति की ओर से भजन और कीर्तन किया गया। दोपहर बारह से तीन बजे तक भंडारा हुआ। गणपति मंदिर के पंडित कीर्ति वासन के अनुसार गणेश चतुर्थी महोत्सव 8 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


8 सितंबर को सुबह 9 बजे शोभा यात्रा टुटू, चक्कर, बालू गंज, चौड़ा मैदान, पुराना बस स्टेंड, हिमलैंड, खलिनी, बीसीएस, विकासनगर, कसुम्पटी, छोटा शिमला, संजोली, मशोबरा, सुन्नी होते हुए ततापानी पहुंचेगी। शाम चार बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।


चंडीगढ़ से लाई गई है गणपति की मूर्ति
संकट मोचन के गणपति मंदिर में मूर्ति विशेष तौर पर चंडीगढ़ से लाई गई है। मूर्ति का विसर्जन आठ सितंबर को ततापानी में किया जाएगा।

संकट मोचन में उमड़ी भक्तों की भीड़
गणेश चतुर्थी महोत्सव में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। भजन कीर्तन के बाद भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें