फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में हिमाचल के गगल हवाई अड्डे को मिला पहला पुरस्कार

Tue, 01 Apr 2025 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा

सार

घरेलू हवाई अड्डों के लिए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (2024) पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें गगल हवाई अड्डे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में हिमाचल के गगल हवाई अड्डे को मिला पहला पुरस्कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई अड्डे पर ग्राहकों को अपनी सेवाओं के जरिए संतुष्ट करने पर गगल एयरपोर्ट देश भर में अव्वल रहा है। गगल एयरपोर्ट ने देश भर के 62 एयरपोर्टों को पछाड़ते हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (सीएसआई) में एक पायदान चढ़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। गगल एयरपोर्ट को देश भर में 5.00 अंक मिले हैं। वर्ष 2023 के सर्वेक्षण में गगल एयरपोर्ट को इस सर्वे में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन


दो चरणों में हुए इस सर्वे में पहले राउंड के सर्वे में गगल एयरपोर्ट 4.94 अंकों के साथ पहले स्थान पर था तथा दूसरे राउंड के सर्वे में भी गगल एयरपोर्ट को 5.00 अंकों के साथ देश भर में पहला स्थान मिला है। वर्ष 2023 के सर्वे में गगल एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर था। वहीं अब एयरपोर्ट प्रबंधन ने ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें दिल्ली में एएआई के 30वें वार्षिक दिवस पर ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार सहित बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें