हवाई अड्डे पर ग्राहकों को अपनी सेवाओं के जरिए संतुष्ट करने पर गगल एयरपोर्ट देश भर में अव्वल रहा है। गगल एयरपोर्ट ने देश भर के 62 एयरपोर्टों को पछाड़ते हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (सीएसआई) में एक पायदान चढ़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। गगल एयरपोर्ट को देश भर में 5.00 अंक मिले हैं। वर्ष 2023 के सर्वेक्षण में गगल एयरपोर्ट को इस सर्वे में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
दो चरणों में हुए इस सर्वे में पहले राउंड के सर्वे में गगल एयरपोर्ट 4.94 अंकों के साथ पहले स्थान पर था तथा दूसरे राउंड के सर्वे में भी गगल एयरपोर्ट को 5.00 अंकों के साथ देश भर में पहला स्थान मिला है। वर्ष 2023 के सर्वे में गगल एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर था। वहीं अब एयरपोर्ट प्रबंधन ने ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें दिल्ली में एएआई के 30वें वार्षिक दिवस पर ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार सहित बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।