फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायत भवन में बिक रहा फर्नीचर, फुटपाथ पर सजा दी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत घर परिसर में हर रविवार को लगती है किसानों की मंडी, इस बार फुटपाथ पर सजी
विज्ञापन

सुबह से शाम तक लगता रहा जाम, सड़क पर खड़े होकर लोगों ने खरीदी सब्जियां
लाइव...
राजधानी के पुराने बस अड्डे के पास पंचायत भवन परिसर में हर रविवार को सजने वाली किसानों की मंडी इस बार फुटपाथ और सड़क पर सजाई गई। परिसर में इस बार फर्नीचर बेचा जा रहा है। इससे किसानों को फुटपाथ पर सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं। इसके चलते कार्टरोड पर पूरा दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सब्जियां खरीदने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा। इससे सड़क पर जाम भी लगता रहा। पेश है भारती शर्मा की रिपोर्ट।
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिन: रविवार, समय: दोपहर 2:30 बजे। शहर के पुराने बस अड्डे के पास पंचायत भवन परिसर के बाहर बने फुटपाथ पर सब्जियां सजी हैं। गांवों से सब्जियां लेकर पहुंचे 10 से ज्यादा किसान करीब 20 मीटर लंबे फुटपाथ पर सब्जियां बेच रहे हैं। ये किसान हर रविवार को पंचायत भवन परिसर में सब्जियां बेचते हैं, लेकिन इस बार उन्हें अंदर जगह नहीं मिली। मजबूरन वे फुटपाथ पर सब्जियां रखकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवन परिसर में इस समय त्योहारी सीजन के चलते फर्नीचर की बिक्री की जा रही है। किसानों का कहना है कि दिवाली तक फर्नीचर की सेल परिसर में ही होगी। इसके चलते उन्हें फुटपाथ पर सब्जियां बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क किनारे रुककर सब्जियां खरीदने वाले ग्राहकों के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहले से ही संकरी सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी बसों, छोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा।
सुबह कुछ समय के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन दोपहर बाद यहां व्यवस्था रामभरोसे रही। दिनभर लोगों को जाम और अव्यवस्था से जूझना पड़ा।
हर रविवार को पंचायत भवन में लगने वाली स्थानीय किसानों की सब्जी मंडी में टुटू, जुब्बड़हट्टी, धामी और शोघी सहित कई इलाकों से करीब 30 से 35 किसान दुकानें लगाते हैं। इस बार जगह की कमी के कारण आधे से भी कम किसान अपनी दुकानें लगा पाए।
विज्ञापन

तेज धूप में खराब हुईं सब्जियां
किसानों ने बताया कि खुले में तेज धूप के कारण उनकी आधी से ज्यादा सब्जियां खराब हो गईं। सड़क किनारे उड़ रही धूल से बाकी सब्जियां भी खराब हो रही हैं। किसान चमन लाल और नरेश ने बताया कि बाहर मंडी लगाने से कमाई पर भारी असर पड़ा है। हफ्ते में एक ही दिन हमें यहां कमाई का मौका मिलता है, लेकिन अब वह भी प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि अगले रविवार को भी उन्हें बाहर ही सब्जियां बेचनी पड़ेंगी क्योंकि परिसर के अंदर फर्नीचर की सेल दिवाली तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें