हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने 1120 पटवारी पदों के लिए ली लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। विभाग ने अपनी वेबसाइट पर भी यह आंसर की डाली है। जिन अभ्यर्थियों को इन उत्तरों पर कोई भी संदेह हैं तो वे प्रमाण के साथ 24 अगस्त तक विभाग के पास अपनी आपत्ति जता सकते हैं।
कुल 1120 पदों के लिए 13 अगस्त को प्रदेश भर में लिखित परीक्षा करवाई गई थी। इसमें करीब डेढ़ लाख युवाओं ने परीक्षा दी। कई केंद्रों पर हुई परीक्षा में गड़बड़ी की भी खबरें सामने आई थी।
वहीं, बिलासपुर में पटवारी की लिखित परीक्षा सवालों के घेरे में आई थी। यहां कई सेंटर गलत, तो कहीं एक रोल नंबर पर दो उम्मीदवार पहुंच गए थे। इन खामियों के कारण परीक्षा देने से कई उम्मीदवार वंचित रह गए थे।
यहां देखें 1 से 25 प्रश्नों के उत्तर
देखें 1 से 25 प्रश्नों के उत्तर
- फोटो : अमर उजाला
विभाग ने कुछ माह पहले ही 1120 पटवारी पदों को भरने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद लाखों युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया। 13 अगस्त को हुई परीक्षा में युवाओं ने बढ़चढ़ कर इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित होने की संभावना है। (तस्वीरों में देखें पहले 25 प्रश्नों की आंसर-की)
यहां देखें 26 से 50 प्रश्नों के उत्तर
देखें 26 से 50 प्रश्नों के उत्तर
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित होने वाला है। इसमें मैरिट के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा। पटवारी भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर ही पटवारियों का चयन होगा। इनके लिए कोई इंटरव्यू नहीं रखे गए हैं।
यहां देखें 51 से 75 प्रश्नों के उत्तर
देखें 51 से 75 तक के प्रश्नों के उत्तर
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू में 11828 उम्मीदवारों में से 10121 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। यहां परीक्षा में कुल उपस्थति 85.56 फीसदी रही। रामपुर तहसील में 4748 में से 3597 आवेदकों ने परीक्षा दी।
मंडी में पटवारी के 168 पदों के लिए 129 परीक्षा केंद्रों में 38000 से अधिक ने परीक्षा दी। चंबा के 58 परीक्षा केंद्रों में 14800 ने परीक्षा दी। वहीं ऊना में 47 केंद्रों में 11000 और सिरमौर के 64 सेंटरों में 13000 ने टेस्ट दिया था।
यहां देखें 76 से 100 प्रश्नों के उत्तर
देखें 76 से 100 प्रश्नों के उत्तर
- फोटो : अमर उजाला
कुल 1120 उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें