फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 22 Sep 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आएगा। 24 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भी शुक्रवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। वीरवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी शिमला में मौसम मिलाजुला बना रहा। हल्के बादल छाए रहने के बावजूद धूप खिली। वीरवार को शिमला में अधिकतम

तापमान 24.8, धर्मशाला में 28.6, ऊना में 36.0, नाहन में 28.3, सोलन में 28.0, कांगड़ा में 32.2, बिलासपुर में 31.4, हमीरपुर में 31.8, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 33.2, कल्पा में 23.2, चंबा में 30.6, डलहौजी में 17.8 और मंडी में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें