हालांकि मंगलवार को कुल्लू के साथ-साथ लाहौल में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। जलोड़ी में बर्फ के फाहे गिरने से दर्रा पर बसों के फिसलन से निगम की बसें रूट पर नहीं चल सकीं।
जिला मुख्यालय से आनी, निरमंड, रामपुर और दलाश की तरफ गई बसें सोझा तक ही जा सकीं, जबकि बाह्य सराज से कुल्लू आईं बसें जलोड़ी दर्रा से ही वापस मुड़ गईं। दोनों तरफ की सवारियों को पांच किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा।
उधर, जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। सोमवार रात को कल्पा, ठंगी, मूरंग, लियो, छितकुल, नाको, काफनू सहित अनेक गांव में 4 इंच बर्फ रिकार्ड की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में नौ से 12 बर्फबारी तक बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 10 फरवरी तक मौसम साफ बताया गया है,
जबकि 11 और 12 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.3, सुंदरनगर में 22.2, भुंतर में 22.6, धर्मशाला में 17.2, नाहन में 21.0, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 22.1, हमीरपुर में 20.6, चंबा में
20.2, कल्पा में 8.0 और डलहौजी में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -2.7, कल्पा में - 1.2, कुफरी में - 0.6, मनाली में 3.4, शिमला में 4.6, धर्मशाला में 7.6, ऊना में 6.4 और भुंतर में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।