कुल्लू में ब्यास नदी उफान पर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर बाद कुल्लू की ऊझी घाटी के साथ मनाली में जमकर बादल बरसे। रोहतांग के साथ मनाली की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। हिमपात और बारिश के बाद लुढ़के तापमान से लोगों और पर्यटकों ने उमस से राहत ली। जिला प्रशासन ने बारिश में सैलानियों को सुरक्षा के चलते ब्यास नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, कांगड़ा-भुंतर में 32.0, चंबा में 31.5, सुंदरनगर में 30.1, बिलासपुर में 30.0, धर्मशाला में 29.8, हमीरपुर में 29.7, नाहन में 27.9, सोलन में 27.0, शिमला में 24.2, कल्पा मे 22.0, केलांग में 20.5 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।