फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त परिवहन सेवा की पूरी लिमिट भी नहीं खर्च सके ज्यादातर विधायक

Fri, 27 Sep 2019 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा में हाल ही में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और विधायकों व पूर्व विधायकों का मुफ्त परिवहन सेवा का भत्ता बढ़ाने का बिल मंजूर कर दिया है। लेकिन विधानसभा के वर्तमान व पूर्व सदस्यों में ज्यादातर पूर्व में तय इस मद की अधिकतम राशि खर्च ही नहीं कर पाए।

विज्ञापन


साल 2018-19 के वित्त वर्ष के दौरान कुल 39 वर्तमान विधायकों ने इस मद से राशि खर्च की लेकिन सिर्फ दो ही पूरी राशि खर्च सके। वहीं, पूर्व विधायकों में 58 ने इस मद से राशि खर्च की और सिर्फ 4 पूर्व विधायक ही अधिकतम लिमिट को छू सके। इस सब के बावजूद सरकार ने भत्ता बढ़ाने की कवायद की और इसे एक लाख रुपये तक बढ़ाने का विधेयक पारित कर उसे राजभवन को भेज दिया है।

बीते विधानसभा के मानसून सत्र से अभी तक आम लोगों में विधायकों के भत्ते बढ़ने को लेकर खासी नाराजगी है। लोग प्रदेश व देश की माली स्थिति का हवाला देते हुए इसका विरोध किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन से लेकर मंत्रियों विधायकों को पैसा देने के लिए भीख तक मांगी। लेकिन जब विधानसभा में सूचना का अधिकार के तहत इस मद में खर्ची गई राशि का ब्योरा मांगा गया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


कहने को तो विधानसभा में 99 प्रतिशत विधायकों ने इस मद के बढ़ने का समर्थन किया लेेकिन सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार की लगाई आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार सिर्फ चार मौजूदा विधायक ही पिछले वित्त वर्ष के दौरान ढाई लाख रुपये की अधिकतम लिमिट खर्च कर सके। यही नहीं सिर्फ 4 पूर्व विधायक ही सवा लाख की लिमिट का लाभ ले पाए। जाहिर है जब विधायक पूर्व विधायक अधिकतम लिमिट तक भी नहीं पहुंच सके, ऐसे में सरकार द्वारा इस लिमिट को बढ़ाने पर सवाल उठना लाजमी है।

विज्ञापन

इन विधायकों-पूर्व विधायकों ने खर्चे एक लाख से ज्यादा

नाम                                    राशि
आशा कुमारी                    249905
राकेश जम्वाल                 249470 
बिक्रम सिंह जरयाल         118232
राकेश पठानिया                 138503
पवन काजल                     102198
आशीष बुटेल                    154585
सुरेंद्र शौरी                          110948
राजेंद्र राणा                        187212
प्रकाश प्रेम कुमार                165606
सुखविंद्र सिंह सुक्खू            208187
मुकेश अग्निहोत्री                 122536
सुभाष ठाकुर                        114476
सुरेश कश्यप                        142721
विनय कुमार                        175937
विक्रमादित्य सिंह                 108939
मोहन लाल ब्राक्टा                141649

बलदेव सिंह तोमर                125000
राजेश धर्माणी                        125000
विजय सिंह मनकोटिया         125000
ठाकुर सिंह भरमौरी                125000
दूलो राम                                 100574
हर्ष महाजन                            104436
सोहन लाल ठाकुर                  117500
चंद्रेश कुमारी                            118203

कई विधायकों ने एडवांस से भी कम खर्चे 
विधायकों को मुफ्त परिवहन फैसिलिटी के लिए 2018-19 में 25 हजार रुपये तक का एडवांस मिलने का भी प्रावधान था। लेकिन कई विधायक तो इस राशि तक भी खर्च नहीं कर सके। विधायक अरुण कुमार सिर्फ 4993 रुपये ही खर्च सके तो जवाहर ठाकुर 22115, कमलेश कुमारी 7487, आईडी लखनपाल    22115, जीत राम कटवाल 15944, रामलाल ठाकुर 18814, राकेश सिंघा 24592 और अनिरुद्घ सिंह सिर्फ 2720 रुपये ही खर्च सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें