राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में अब डॉक्टर केवल वही दवा बाहर से लिख पाएंगे जो यहां उपलब्ध नहीं होगी। सभी मरीजों को अस्पताल से मुफ्त दवाएं देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसमें उन आम मरीजों के लिए भी राहत भरी खबर है, जिनके पास आईआरडीपी और बीपीएल का कार्ड नहीं है। प्रबंधन का दावा है कि डॉक्टरों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची पहले से ही उपलब्ध करवा दी गई है।
डॉक्टर से जांच कराने के बाद मरीज अस्पताल के दवा काउंटर में आएं। अपनी पर्ची दिखाएं और मुफ्त में दवा लें। सोमवार से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।