फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Retreat: शिमला से राष्ट्रपति निवास छराबड़ा के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू, यहां से मिलेगी सुविधा

Fri, 26 Jul 2024 06:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राष्ट्रपति निवास छराबड़ा के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लोगों के लिए यह बस सेवा चलाई गई है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन छराबड़ा (रिट्रीट) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी ने राष्ट्रपति निवास छराबड़ा के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन सुबह और शाम के दोपहर के समय बस को चलाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लोगों के लिए यह बस सेवा चलाई गई है। लोग शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


सुबह लिफ्ट से सुबह 10:00 बजे के करीब बस चलेगी। इसी तरह 12:30 और 2:30 बजे के करीब बस शिमला के लिफ्ट से छराबड़ा और छराबड़ा से शिमला लोगों को राष्ट्रपति निवास निहारने के बाद वापस लिफ्ट छोड़ेगी। हालांकि पहले दिन काफी कम संख्या में लोगों ने इस बस सेवा का लाभ उठाया, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोगों का अच्छा रुझान मिलेगा। राष्ट्रपति निवास के प्रबंधक संजू डोगरा ने बताया कि निशुल्क बस सेवा लोगों के लिए शुरू की गई है। लोग इसका सुविधा का लाभ उठा सकतें हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें