शिमला। नवरात्र के दौरान शहर के टुटू चौक से तारादेवी मंदिर के लिए रोजाना निशुल्क बस सेवा की सुविधा मिलेगी। यह बस सुबह 10:00 बजे टुटू चौक से तारादेवी मंदिर के लिए रवाना होगी। दोपहर 12:00 बजे मंदिर से वापस टुटू लौटेगी। पार्षद मोनिका भारद्वाज ने कहा कि नवरात्र के दौरान रोजाना लोगों को बस में निशुल्क सुविधा का लाभ मिलेगा। कहा कि पिछले कई साल से यह सेवा शुरू की गई है। इस बार भी यह जारी रहेगी। ब्यूरो