फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव कल, उम्मीदवारों ने मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतराम के नेतृत्व वाले पैनल ने मांगा समर्थन
विज्ञापन

नियमितीकरण, पदोन्नति और रिक्त पद भरना प्रमुख मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के चुनाव छह सालों के अंतराल के बाद 25 मार्च को होंगे। चुनाव को लेकर विभिन्न पैनलों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में चेतराम के नेतृत्व वाले पैनल ने कर्मचारियों से समर्थन की अपील की है।

अपील में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चेत राम, उपाध्यक्ष किशोरी लाल, महासचिव मंजू बाला, संयुक्त सचिव प्रेम चंद, संगठन सचिव करण, प्रेस सचिव आनंद पाल और वित्त सचिव समीर वैद्य ने कर्मचारियों से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। पैनल ने अपने पिछले कार्यकाल का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2017 में मिले समर्थन के बाद कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले करवाए गए। इसमें कुक के नए पद सृजित करवाना, छात्र निधि पोषित कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी का दर्जा दिलाना और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक पद पर पदोन्नति दिलाना शामिल बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल ने इस बार भी कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का दावा करते हुए अपनी प्रमुख मांगें सामने रखीं। इनमें चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों का नियमितीकरण, विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरना और पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करना शामिल है। इसके अलावा छात्रावास कर्मचारियों के लिए भत्तों की बहाली,आवास सुविधा में सुधार, ड्यूटी समय में संशोधन और नए पद सृजन जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचते ही मुकाबला तेज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें