फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुमारहट्टी हादसे में सेना के जवानों समेत 14 की मौत, मृतकों और घायलों की सूची

Mon, 15 Jul 2019 09:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कुमारहट्टी में धराशायी हुए चार मंजिला भवन में असम राइफल के 13 जवानों और भवन मालकिन की मौत हो गई। भवन में दबे 42 लोगों में से 28 घायल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


सोमवार को मलबे में दबे 12 सैनिकों के शव निकाले गए। करीब 24 घंटे बाद सेना और एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया है। बीते दिन दो शव बरामद हुए थे। उधर, मुख्यमंत्री ने मौके का मुआयना कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

ढाबा संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतकों में अधिकतर जवान असम, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। डगशाई छावनी में तैनात 30 जवान रविवार को पिकनिक मनाने निकले थे।
विज्ञापन


चाय-पान के लिए वे उस चार मंजिला इमारत के चल रहे ढाबे में रुके थे, जो धराशायी हो गई। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक-एक करके जवानों के शव मलबे से निकाले।

चार शव पिलर और लैंटर के नीचे एक ही जगह से बरामद हुए। एक सैनिक का शव बुरी तरह कुचली हालत में मिला है। एमएमयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सेना ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया। 

भवन की दूसरी मंजिल में थे ज्यादातर जवान 

- फोटो : अमर उजाला
सेना की बस काफी देर पहले ढाबे के सामने आकर रुकी थी। जवान ढाबे की पहली और दूसरी मंजिल में मौजूद थे। वे खाने का लुत्फ उठा रहे थे। अचानक से चार मंजिला भवन पहले आगे की ओर झुका और बहुत ही तेजी के साथ पीछे की तरफ गिर गया। सबसे पहले ढाबे की रसोईघर में मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागे। यह रसोईघर सड़क से सटा हुआ था। इस दौरान ऊपरी मंजिल और छिटक कर बाहर गिरे लोग अपनी जान बचा पाए। दूसरी मंजिल के सभी जवान मलबे में दब गए।

मोबाइल की घंटी ने दोबारा शुरू करवाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सेना के आखिरी जवान का शव बरामद होने के बाद जैसे ही रेस्क्यू अभियान को खत्म करने की तैयारी चल रही थी, अचानक मलबे के ढेर से मोबाइल की घंटी बज उठी। इसे सुनकर एनडीआरएफ जवान फिर खोजबीन में जुट गए। कुछ देर बाद मलबे में जवान का एक मोबाइल बरामद हुआ। इस पर अलार्म बज रहा था। हालांकि, मोबाइल लॉक होने की वजह से मोबाइल के मालिक की जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद एक और मोबाइल बरामद हुआ। यह टूट चुका था। 

कुमारहट्टी में होटल भवन धंसने से हुए हादसे के मृतकों की सूची

- फोटो : अमर उजाला
1. सूबेदार बलविंद्र सिंह पुत्र मान सिंह निवासी रामबीर कॉलोनी रेलवे रोड़ जींद हरियाणा 
2.  नायब सूबेदार राज किशोर सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी थायुनाकुल तहसील लाला, हैलाकंडी असम
3. नायब सूबेदार विनोद कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी लुलाहिर तहसील कोसली जिला रेवाड़ी हरियाणा 
4. अजीत कुमार सिंघा पुत्र कृष्ण सिंघा निवासी गांव चिपोर सांगान तहसील व जिला हाइलाकंडी असम
5. सूबेदार मेजर प्रदीप चंद
6. सूबेदार योगेश कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गांव अतरौली तहसील मोदीनगर जिला गाजियाबाद उत्तरप्रदेश 
7. सूबेदार बिशर सिंह
8. सूबेदार हेम कुमांग
9. नायब सूबेदार नबीन चंद्रा
10. सूबेदार कुमार चोराई
11. सूबेदार सुरजीत शर्मा
12. सूबेदार राजन बहादुर
13. सूबेदार लालसन वाजफे
14.अर्चना पत्नी बलबीर सिंह (साहिल) निवासी रूनन, घोड़ों, सोलन हिमाचल 
विज्ञापन

घायलों की सूची  

घटना स्थल पर मौजूद सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
1. नायब सूबेदार हमिदुर्रहमान पुत्र स्व. सुलेमान अली, गांव भाकतापरा, संबाई, जिला दरंग, असम
2. सूबेदार खगेंद्रा नाथ पुत्र कुसेसर नाथ,  गांव गरीमारा, तहसील मंगलदाई, जिला दरंग, असम
3. नायब सूबेदार फ्रैंसिज पुत्र सुरेंद्रा, तहसील तुईचिंदराए, जिला खोवोर, त्रिपुरा
4. सोहन लाल पुत्र रायसिंह, जग्गी कॉलोनी, अंबाला, हरियाणा
5. नायब सूबेदार लाल खोकाई स्व. टोंघाओ, गांव सेपरीनीना, तहसील इंफाल, मणिपुर
6. सूबेदार सुरेंद्र प्रधान पुत्र दल बहादुर, गांव तरीघटी, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
7. हीरा लाल पुत्र मदन तोमांग, गांव धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन
8. उत्तम राय सेना कमांड अस्पताल चंडीगढ़
9. राकेश कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल, गांव सालेमपुर, गांव रोहान, तहसील नवांशहर, पंजाब
10. सतबीर सिंह पुत्र छतर सिंह, गांव खिल जासली, सोलन, हिमाचल
11. परमजीत सिंह पुत्र अमर सिंह, हाउस नंबर 1091, मोती नगर, अंबाला सिटी, हरियाणा
12. मंजीत सिंह पुत्र सरदार गुरबचन सिंह, निवासी मनु माजरा, नागला, तहसील शहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
13. रकबीर सिंह पुत्र श्री सिंघाड़ा सिंह , गांव व तहसील नागला, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
14. हरदीप सिंह, पुत्र कर्मसिंह, अंबाला कैंट, हरियाणा
15. नायब सूबेदार प्रदीप कुमार पुत्र रोहिन नरजारी, गांव कलाई, डॉ. इरादीगईपानी, असम
16. नायक प्रकाश सिंह पुत्र मणिगोपाल, गांव बालीसराय, डॉ. कंचनवारी, अन्नुपुरी, त्रिपुरा
17. नायब सूबेदार सुरजीत सिंह पुत्र साधुराम, गांव भावनौर, तहसील मुकेरियां, होशियारपुर, पंजाब
18. संजीव सूद पुत्र केसी सूद, पालमपुर, कांगड़ा
19. कृष्ण कांत पुत्र विश्वेश्वर नाथ दुबे, गांव व डाकघर अराह, जिला अराह, बिहार
अन्य नौ लोगों को हादसे के तुरंत बाद निकाल लिया गया था जिन्हें चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें