प्रदेश में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को अपनाने के लिए युवा काफी रुचि दिखा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश भर में 4616 युवाओं ने टैक्सी परमिट के लिए आवेदन किया है, जबकि 419 ने टैंपो ट्रैवलर और 305 में थ्री व्हीलर के परमिट के लिए सरकार के पास आवेदन किया है।
शीत सत्र के पहले दिन सदन में रखे गए प्रश्न के लिखित जवाब में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि टैक्सी परमिट के लिए सरकार के पास आए कुल 4616 आवेदनों में से 4390 को परमिट जारी कर दिए हैं, जबकि 226 आवेदकों के परमिट के लिए आवेदन लंबित पड़े हैं।
टैंपो ट्रेवलर के लिए के लिए 419 आवेदनों में से 371 को परमिट जारी किए हैं। इसमें 58 आवेदकों के आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा थ्री व्हीलर के 305 आवेदनों में से 102 को परमिट जारी किए है, तो 203 आवेदन सरकार के पास लंबित पड़े हैं। सदन में यह प्रश्न सुजानपुर से विधायक नरेंद्र ठाकुर और चिंतपूर्णी से विधायक कुलदीप कुमार ने लगाया था।