बीसीएस स्कूल में चल रही डा. सेमुअल स्लाटर मेमोरियल इनविटेशनल इंटर स्कूल इंग्लिश डिबेट के तीसरे रोज चार टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमिफाइनल में पहुंची टीमों में मेजबान बीसीएस की टीम ने ला मार्टनेयर कॉलेज फार ब्वॉयज लखनऊ को हराकर जीत दर्ज की।
इसमें बीसीएस के छात्र यशवर्धन सिंह को बोट स्पीकर चुना गया। इसके अलावा अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सेंट जेम्स स्कूल कोलकाता, लोरेटो हाउस कोलकाता ने भी अपने अपने वर्ग में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
स्कूल के प्रवक्ता प्रवीण धर्मा ने बताया कि इस डिबेट के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे।
उन्होंने बताया कि इस कंपीटिशन में सभी प्रतिभागी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सभी टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।