फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रोहड़ू में सड़क हादसे, चार की मौत, 16 घायल

Fri, 25 Nov 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रोहड़ू में दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। रोहड़ू बाजार के समीप चिड़गांव मार्ग पर मक्खी नाला में पिकअप हादसा हुआ। इसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। 16 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये सभी नेपाली के मूल के हैं। दूसरा हादसा बजैशल के पास हुआ। यहां कार खाई में गिर गई। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मक्खी नाला के पास दोपहर करीब ढाई बजे हादसा हुआ। पिकअप नेपाली मजदूरों को लेकर रोहड़ू से डिस्वाणी जा रही थी।

मक्खी नाला के समीप अचानक गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। पिकअप में मजदूरों के अलावा सामान भी लदा हुआ था। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायल अवस्था में मजदूरों को खाई से निकाला गया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हादसे में नेपाली मूल के अमित और मनोज की मौत हो गई। अंकित (25), सूरज (19), रामकिशन (23), लौहरी (16), ऐतबारी (37), तेज बहादुर (26), सूरज (20), रामु (34), गोविंद (20), डमर बहादुर (30), गोपाल (30), दिल बहादुर (23), सुभाष (17), श्याम (16), राजेश (17) और घनश्याम गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

खाई में कार गिरी, दो युवकों की मौत

डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति नेपाली मूल के है। दो व्यक्तियों की अस्पताल में मौत हुई है। जबकि 16 व्यक्ति घायल हुए हैं। इधर, बजैशल के समीप बुधवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।

गाड़ी में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मारुति कार में दो व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। हादसे में कांसाकोटी निवासी (29) संजय पुत्र साफु राम तथा रामनगर (फागली) निवासी विवेक कटोच (30) पुत्र राजिंद्र कटोच की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों शवों को खाई से निकाला। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें