दोनों अपने कमरों में मौजूद थे। बिजली की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। इसमें ऋषि की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जबकि शड़वास गांव के श्याम लाल और उनकी पत्नी के घर पर बिजली गिरी है। दोनों घायल हो गए हैं।
दंपती के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। श्याम की पत्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रहा है। दोनों गांवों के लोग दहशत में हैं। पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
घायलों में जेबीटी शिक्षक और एक अन्य महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। दोनों गांवों में लाखों के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए हैं। सराज भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने कहा कि गांवों तक स्थानीय लोग सहायता पहुंचा रहे हैं।