हिमाचल सरकार ने चार एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस के लिए अंडर ट्रासफ र चल रहे प्रवीण धीमान को हिमाचल प्रदेश पुलिस अध्ययन संस्थान डरोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद के लिए बदला गया है।
डीएसपी बहादुर सिंह को भी डरोह भेजा गया है। बलबीर सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व धर्मशाला के पद के लिए स्थानांतरित किया गया है। प्रेम सिंह को बीबीएमबी सुंदरनगर के लिए बदला गया है।