फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरा वाहन, दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत

Tue, 03 Jul 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ननखड़ी थाना के तहत आने वाली पयोजन सड़क पर एक गाड़ी के 400 फुट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की मौत खोलीघाट अस्पताल में मौत हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इकोमेट गाड़ी नंबर एचपी 62 ए 2884 शिमला से ननखड़ी की जा रही थी। हादसा साढ़े तीन बजे हुआ। गाड़ी शिमला शहर की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

अचानक पयोजन के नजदीक गाहन में यह वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने खोलीघाट अस्पताल में दम तोड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खोलीघाट अस्पताल में भेज दिया है। हादसे में मारे गए सभी लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है अभी तक इन शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शवों की पहचान करने में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में कमल किशोर पुत्र जनक बहादुर गांव पावर डाकघर सालाना नेपाल, अजय पुत्र लाल बहादुर गांव कोट डाकघर जाखू शिमला, अवदेश राम पुत्र जगमोहन निवासी निगम बिहार शिमला शामिल है। इसके अलावा महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें