शिमला। शहर में नए निर्माण कार्याें के लिए शहरी विधायक हरीश जनारथा ने चार करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें से 2.40 करोड़ रुपये के कार्यों को शुरू कर दिया है। वहीं 1.60 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर इसी महीने पूरा कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी यह बजट शहर में सड़कों और रास्तों की मरम्मत, बरसात से हुए नुकसान की भरपाई, सामुदायिक भवन, व्यावसायिक परिसरों के निर्माण आदि कामों पर खर्च किया जाएगा। नए निर्माण और मरम्मत के 57 प्रस्तावों पर यह बजट खर्च किया जा रहा है। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शहर के सभी वार्डाें में निर्माण कार्यों के लिए बजट जारी किया जा रहा है। ब्यूरो