फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी शिमला में चार कोरोना पॉजिटिव, आठ हुए सक्रिय मामले

Sat, 13 Jun 2020 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में 64 साल के व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब परिवार के चार और लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें बुजुर्ग की पत्नी, दो बेटे समेत सास शामिल है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


64 साल का बुजुर्ग 29 मई को अपनी गाड़ी में दिल्ली से शिमला लौटा था। इस बीच में वह होम क्वारंटाइन हो गया था, लेकिन बाहर घूमने की शिकायत के बाद इसे पांच जून को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया था। इसी बीच सके परिवार के चार सदस्य तीन जून को दिल्ली से शिमला लौटे और बुजुर्ग के संपर्क में आ गए।

दो दिन पहले जब 64 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो शुक्रवार को बाकी के चार सदस्यों के सैंपल भी लिए गए। इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि व्यक्ति की सास को डीडीयू अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि उसकी पत्नी और दो बेटों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं चार नए केस सामने आने के बाद अब शिमला में एक्टिव केस की संख्या आठ पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें