फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम राठौर को मिली बल्लेबाजी कोच की कमान, हिमाचल में खुशी की लहर

Sat, 24 Aug 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विक्रम राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौर को भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच चुने जाने के बाद उनके गृह क्षेत्र टौणी देवी में खुशी की लहर दौड़ गई है। विक्रम राठौर 1996-97 में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राठौर उस तरह का मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हासिल किया था। राठौर ने भारत के लिए छह टेस्ट और सात वन डे मैच खेले हैं। विक्रम तीन दशक से भी अधिक समय से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

उनका चयन संजय बांगड के स्थान पर हुआ। जैसे ही टौणी देवी क्षेत्र में इसकी खबर पहुंची को लोग खुशी से झूम उठे। युवाओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। देश के शीर्ष क्रिकेटरों को बल्लेबाजी के गुर सिखाने का मौका राठौर को मिला है। 

विज्ञापन
Trending Videos

विक्रम के चाचा डॉ. लश्करी राम राठौर बमसन से विधायक रहे

विक्रम के गांव में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला
राठौर मूल रूप से टौणी देवी खंड मुख्यालय के साथ लगती बारीं पंचायत के माहड़े (बारीं मंदिर) गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्व. ठाकुर गणपत राय कई दशक पहले कारोबार के सिलसिले में जालंधर चले गए थे। विक्रम की पढ़ाई भी वहीं से हुई, लेकिन गांव से नाता नहीं तोड़ा। विक्रम राठौर के सगे चाचा डॉ. लश्करी राम राठौर बमसन विधानसभा से विधायक रहे हैं।

विक्रम राठौर के बड़े भाई राकेश राठौर जालंधर नगर निगम के मेयर रहे चुके हैं तथा वर्तमान में पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव के साथ ही कई अहम पदों पर कार्य कर रहे हैं। राकेश के साथ ही विक्रम राठौर भी व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने पैतृक गांव माहड़े आते रहते हैं।
विज्ञापन

गांव आना नहीं भूलते विक्रम राठौर

विक्रम के गांव में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला
बारीं वार्ड से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, पंचायत प्रधान बबीता चौहान, पूर्व प्रधान विद्या देवी, जगदीश चौहान, देश राज चौहान, सरवण चौहान, भाजपा नेता विजय बहल, अमरदीप राणा, पूर्व उपप्रधान सुमेश कुमार, स्थानीय बूथ अध्यक्ष प्यार चंद, ग्रामीणों भूमि राज, अशोक कुमार, समी और लक्की ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि राठौर को टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 

बीडीसी सदस्य प्रेम लता और पंचायत प्रधान बबीता चौहान ने बताया कि विक्रम राठौर गांव में आते रहते हैं। गांव के हर आदमी से मिलते हैं। उन्होंने विक्रम राठौर व उनके परिवार के सदस्यों को इसके लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें