जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में प्रोटेम स्पीकर हो सकते हैं। वह चुने हुए विधायकों को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में प्रोटेम स्पीकर हो सकते हैं। वह चुने हुए विधायकों को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 या 20 दिसंबर के बाद धर्मशाला में होना प्रस्तावित है। अभी प्रदेश विधानसभा की ओर से इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। चंद्र कुमार सांसद भी रह चुके हैं।