फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Mon, 29 Jun 2020 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/बिलासपुर
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर
विज्ञापन

बिलासपुर सदर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर के युवक अंशुल ने बीते गुरुवार को मंडी के पधर पहुंचकर जहर पीकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव पर पूर्व विधायक और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवक ने कहा था कि छह माह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं। युवक ने यह भी कहा था कि अभिनेता सुशांत राजपूत की तरह उसे भी मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।  

विज्ञापन


एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, कारोबारी टोटा, अंशुल पवार, गौरव और दीपक शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भादंसं की धारा 306 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 306 धारा गैर जमानती है। मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि अंशुल की मौत की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन भी हुए थे। 

विज्ञापन

मंडी के पधर में आत्महत्या के लिए उकसाने और वीडियो वायरल करने के मामले में मृतक अंशुल के पिता आगे आए हैं। उनके बेटे ने फेसबुक लाइव में जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनमें से तीन लोगों के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। कहा कि हमारा बेटा किसी बड़ी साजिश का शिकार हुआ है। इसके तहत उसने फेसबुक लाइव में इन तीन लोगों के नाम लिए हैं। 

मृतक के पिता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, दीपक शर्मा और अंशुल पवार के साथ उनके घरेलू संबंध हैं। पिछले छह महीनों में पूर्व विधायक एक बार भी उनके घर नहीं आए हैं। वह अंशुल से अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे। बावजूद इसके अंशुल ने बंबर ठाकुर का नाम फेसबुक लाइव में लिया, यह बात समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में इनके अलावा दो और नाम अंशुल ने लिए हैं। जिन्हें हम नहीं जानते हैं। अंशुल के पिता ने मांग की है कि पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचे और अंशुल के फोन की छह माह की कॉल डिटेल खंगाले, ताकि सारा सच सामने आ सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें