फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पीजीआई से मिली छुट्टी

Tue, 09 Jul 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी दे दी गई है। वीरभद्र सिंह शाम 5:30 बजे अपने निवास स्थान हॉलीलॉज शिमला पहुंचे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वायरल की शिकायत के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें करीब एक हफ्ते पहले पीजीआई में चेकअप कराने के लिए ले जाया गया था। पीजीआई के चिकित्सा विशेषज्ञों ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए कुछ दिन डॉक्टरों की निगराने में पीजीआई में दाखिल रहने की सलाह दी थी।

इसके बाद वीरभद्र सिंह को पीजीआई में करीब एक हफ्ते तक दाखिल रखा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार वीरभद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और उनका निजी स्टाफ भी हॉलीलॉज पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें