फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पूर्व विधायक की पत्नी ने अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 29 Aug 2020 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/हमीरपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी भावना ठाकुर शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने ओपीडी में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा जो रिपोर्ट उन्हें दी गई है, वह गलत है। यह भी चेतावनी दी कि इसके लिए वह स्वास्थ्य विभाग को कोर्ट लेकर जाएंगी। पूर्व विधायक की पत्नी जब आपात ओपीडी में पहुंचीं, उस समय वहां करीब 50 से ज्यादा गर्भवती इलाज के लिए पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। भावना ठाकुर इसी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। बीते दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग ने भावना को होम आईसोलेट किया था। संक्रमित महिला के इस तरह ओपीडी में गर्भवती महिलाओं के बीच आकर हंगामा करने को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। अस्पताल प्रबंधन ने एसपी को इसकी शिकायत लिखित में कर दी है।

उधर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में शनिवार को संक्रमित निकली स्टाफ नर्स के मामले में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। संक्रमित स्टाफ नर्स को सैंपल लेने के अगले दिन ड्यूटी पर बुलाया गया था। हालांकि, उस दिन तबीयत बिगड़ने पर इन्हें घर भेजा गया और उससे अगले दिन यह नर्स छुट्टी पर रहीं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि सैंपल देने के अगले दिन नर्स ड्यूटी पर आई थीं। 
विज्ञापन


उधर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव है और शुक्रवार को पत्नी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थीं। शनिवार को उन्होंने जिला अस्पताल में पहुंच कर कोरोना रिपोर्ट को लेकर जमकर हंगामा किया और कहा कि उनका सैंपल दोबारा लिए जाए। हालांकि, चिकित्सकों ने उनका सैंपल नहीं लिया। इसके बाद वह खुद ही वहां टेस्ट सैंपल की ट्यूब रखकर चली गईं और कहा कि इसे जांच के लिए भेजा जाए।  
 
विभाग इस पर कार्रवाई कर रहा है। इसके बारे में सीएमओ को भी अवगत करवा दिया है। जिला उपायुक्त को भी इस संबंध में पत्र लिखा जा रहा है। एसपी को भी लिखित शिकायत भेज दी है। जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - नरेंद्र भारद्वाज, एमएस, जिला अस्पताल बिलासपुर 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें