फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने किए कारनामों से परेशान हैं वीरभद्र: धूमल

Mon, 18 Jul 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परागपुर/घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश को माफिया सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री की बेचैनी प्रदेश के विकास को लेकर नही हैं। वह अपने किए कारनामों से परेशान हैं। पूर्व सीएम ने परागपुर में कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझ पर आरोप लगाया कि मैं ज्योतिषियों से घिरा रहता हूं। उन्हें बता दूं कि ज्योतिषी विद्वान होते हैं, लेकिन वीरभद्र तो माफियाओं से घिरे हैं।
विज्ञापन


अब उसी का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। कहा कि मैं ज्योतिषी नहीं एक राजनीतिक कार्यकर्ता हूं, जबकि वीरभद्र सिंह पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। यही कारण है कि सीएम प्रदेश के विकास को छोड़ खुद को बचाने में लगे हैं। कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 से पहले होने की प्रबल संभावना है। इसमें भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन

उधर, घुमारवीं में पत्रकार वार्ता के दौरान धूमल ने कहा कि सरकार जल्दबाजी में बिना बुनियादी ढांचों से घोषणाओं की झड़ी लगा रही है। स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की घोषणाएं की जा रही हैं। जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां अध्यापक नहीं हैं। जहां विद्यार्थी कम हैं, उन स्कूलों को धड़ाधड़ स्तरोन्नत किया जा रहा है। बच्चों को वर्दी नहीं मिल रही है।

साढ़े तीन साल से पेंशनरों के टीए, मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। दो वर्ष में केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी की। विशेष श्रेणी का दर्जा पुन: बहाल किया। 56 नेशनल हाईवे और दो फोरलेन मिले। प्रदेश का पहला फलाई ओवर ऊना में बन रहा है। भानुपल्ली बरमाणा रेललाइन को भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें