फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर धूमल का वार, पढ़िए क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी से बचने के बहाने ढूंढ रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है। दालें व खाद्य तेलों के जहां दाम बढ़ाकर दोगुने कर दिए हैं वहीं उनकी रेशों में भी कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का पूरा माह डिपूओं के चक्कर काटने में ही गुजर जाता है। लेकिन उन्हें समय पर पर्याप्त राशन नसीब नहीं होता। उन्होंने बुधवार शाम को नाहन एवं वीरवार को ददाहू में कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी के साथ-साथ वन माफिया, भू माफिया, खनन माफिया व शराब माफिया का बोलबाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

'चोर दरवाजों से दिया जा रहा रोजगार'

प्रदेश सरकार जहां अपने चहते ठेकेदारों को काम बांट रही है वहीं चोर दरवाजों से रोजगार उपलब्ध करवाकर नौकरी दी जा रही है। जहां योग्यता व रोस्टर को भी दर किनार किया जा रहा है। सिरमौर में हारे हुए नेताओं पर सरकार करोड़ रुपये खर्च कर रही है और भाजपा के जीते हुए विधायक अपनी निजी गाड़ी में सफर कर रहे हैं।

धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीयत साफ नहीं है। लव जेहाद जैसे संवेदनशील मामले पर प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। यहां तक कि 9 श्रेणियों की भर्ती को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड से वापस लेकर नौकरियां चेहतों को बांटने की आशंका है। प्रदेश में हर कार्य बदला-बदली व राजनैतिक प्रतिद्वंद्वता से हो रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान एवं डा.राजीव बिंदल मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें