फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पीएम से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आपदा से निपटने के लिए प्रदेश को अधिक मदद देने का किया आग्रह

Wed, 18 Oct 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जयराम ने पीएम से प्रदेश को और अधिक मदद देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्रदेश में बारिश से हुई क्षति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने केंद्र की ओर से प्रदेश को आपदा की घड़ी में दिए गए सहयोग के लिए व्यक्तिगतरूप से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जयराम ने पीएम से प्रदेश को और अधिक मदद देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को किरतपुर से सुंदरनगर फोरलेन के उद्घाटन के लिए हिमाचल आने के लिए निवेदन किया।  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश  की ओर से घोषित आपदा राहत पैकेज में केंद्र का बड़ा हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें