वन रक्षक भर्ती के लिए अब अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। जी हां, वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मंगलवार को वन विभाग में वन रक्षक भर्ती के लिए एक नए वेब पोर्टल को लांच किया। सइस वेब पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार घर बैठे वन रक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
साथ ही प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उम्मीदवारों को आनलाइन तथा मैनुअल दोनों विकल्पों के माध्यम से आवेदन करने की छूट प्रदान की गई है। लांच के अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि भरमौरी ने कहा कि भर्तियों के लिए फॉरेस्ट
आनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिये युवाओं को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी और विभाग की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। साथ ही इस प्रक्रिया के जरिये कागजी कार्यवाही कम होगी और आवेदक को पूरी जानकारी ऑनलाइन होगी।
कहा कि वन विभाग ने अपनी अधिकांश कार्यप्रणाली को पहले ही ऑनलाइन कर दिया है और वन प्रबंधन सूचना प्रणाली के नाम से एक सूचना प्रबंधन प्रणाली तैयार की है, जिसमें विभिन्न प्रकार के माड्यूल हैं। इस अवसर पर वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर, प्रधान अरण्यपाल विनीत कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।