फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire: मैकेनिक की दुकान और मकान में लगी आग, तीन करोड़ का नुकसान

Wed, 29 May 2024 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

धर्मपुर में जंगल की आग ने मैकेनिक की दुकान और मकान को घेर लिया। इससे करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। घटना सुबह 11:30 बजे की है।
विज्ञापन
धर्मपुर में जंगल की आग से घर और दुकान जले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धर्मपुर में जंगल की आग ने मैकेनिक की दुकान और मकान को घेर लिया। इससे करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। घटना सुबह 11:30 बजे की है। दुकान में मरम्मत करवाने के लिए खड़ी बाइक, स्कूटी, स्कूटर, एक कार समेत टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी करीब पांच घंटे लग गए। भीषण आग होने के कारण दमकल विभाग को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और दुकान में घुसने के लिए दीवारों को तोड़ना पड़ा। वहीं आग के कारण धर्मपुर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


वहीं, आग लगने के बाद धर्मपुर पौना घंटा तक काले धुएं के गुब्बार में रहा। धुएं में लपटे होने के कारण सामने पहाड़ी पर भी आग लग गई। दोनों ओर आग लगी होने से हाईवे पर दृश्यता भी काफी कम हो गई। इससे धर्मपुर से सुक्की जोहड़ी तक एक लेन को बंद कर दिया और ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट किया। धर्मपुर में पड़ाव के साथ जंगल में बुधवार सुबह 11:15 बजे आग लग गई। आग की लपटे 15 मिनट में पीड़ित व्यक्ति कमल के घर और मैकेनिक दुकान के पास पहुंच गई और अपने कब्जे में ले लिया। घटना में मकान और दुकान में काफी नुकसान हुआ, जो पहले नजर में तीन करोड़ के आसपास है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन मैकेनिक की दुकान में आग अधिक भड़क गई। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। दोनों ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। इसी के साथ ग्रिल कंपनी की टैंकर लगातार अग्निशमन विभाग को पानी उपलब्ध करवाते रहे। इस अवधि में दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने पानी का छिड़काव किया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3:30 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जानी नुकसान नहीं
आग के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना स्थल के साथ बैंक और अन्य दुकानों को भी नुकसान होने से बचा लिया है। क्षेत्र में धुआं अधिक होने से करीब दो घंटे तक कोई कार्य नहीं हुआ। इसी के साथ धर्मपुर क्षेत्र में दो घंटे बिजली भी बंद रही।

विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे मौके पर
आग की घटना के बाद कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। वहीं, पीड़ित व्यक्ति को ढांढस बंधाया और बातचीत की।


विज्ञापन


पहले घर में आग लगी और इसके बाद घर के ऊपर बनी दुकान को भी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। आसपास माैजूद लोगों ने एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ज्यादा भड़क गई। मौके पर अभी अग्निशमन विभाग के दो फायर टेंडर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश में 24 घंटों के दाैरान जंगलों में आग लगने की 31 नई घटनाएं सामने आईं, जिनमें कुल 302.98 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें