फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा मौसम, हिमाचल में आज और कल तूफान आने की चेतावनी

Wed, 22 Mar 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बुधवार से मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कई इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


राजधानी शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 24 से 27 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

मंगलवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में दिनभर मौसम साफ रहा। शाम के समय हलके बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में पारा 21 डिग्री को पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से मिलने लगी राहत, शिमला में सबसे गर्म दिन

मार्च महीने में मंगलवार को शिमला में यह सबसे अधिक गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 30.8, सुंदरनगर में 28.7, कांगड़ा-नाहन में 28.0, सोलन में 26.2, भुंतर में 26.5, धर्मशाला में 20.6, कल्पा में 15.8, हमीरपुर-बिलासपुर में 28.1, मंडी में 23.1, चंबा में 25.9, मनाली में 17.4 और केलांग में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

केलांग को छोड़कर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। केलांग में सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, कल्पा में 1.0, मनाली में 3.2, शिमला में 10.0, धर्र्मशाला में 10.6 और ऊना में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें