फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार

Tue, 09 Feb 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। 13 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली। अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 10 से 12 फरवरी तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 13 फरवरी तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 14 फरवरी से मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम साफ रहने की बात कही है।
विज्ञापन


मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 16.1, धर्मशाला का 16.4, ऊना का 22.5, सोलन का 21.5, नाहन का 20.6, सुंदरनगर का 22.5, भुंतर का 21.5 और कल्पा का 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 3.9, कल्पा में माइनस 3, मनाली में माइनस 2.2, शिमला में 4.3, सोलन में 3.8, धर्मशाला में 6 और ऊना में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें