फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में चढ़ने लगा पारा, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम

Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को मौसम साफ रहेगा।

आठ से मई तक मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 12 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.0, सुंदरनगर 35.6, भुंतर 32.6, कल्पा 22.4, नाहन 34.1, सोलन 31.8, कांगड़ा 36.2, मंडी 32.2, हमीरपुर 36.2 और बिलासपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, ऊना 19.4, धर्मशाला 12.4, सुंदरनगर 15.3, सोलन 14.6 और नाहन में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें