फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहिए तैयार, हिमाचल में बर्फबारी के आसार

Tue, 30 Dec 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खुश्क रहने के बाद तीन जनवरी से हिमपात के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी से मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


इसी तरह ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात होगा। 4 जनवरी को मैदानी इलाकों में बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान है।

उधर, सोमवार को भी शिमला सहित कई इलाकों में दोपहर तक बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली। पांच प्रमुख शहरों का तापमान अभी भी माइनस में है जबकि अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।
विज्ञापन


रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। तीन जनवरी से मौसम में परिवर्तन आएगा और हिमपात होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें