फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एम्स बिलासपुर में पहली बार वीएटीएस तकनीक से फेफड़े के ट्यूमर की सर्जरी

Sat, 15 Feb 2025 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एम्स में पहली बार वीडियो असिस्टेड थेरोसि सर्जरी (वीएटीएस) के माध्यम से फेफड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। इस सर्जरी को प्रसिद्ध ऑन्कोसर्जन डॉ. चित्रेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में फेफड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स बिलासपुर ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एम्स में पहली बार वीडियो असिस्टेड थेरोसि सर्जरी (वीएटीएस) के माध्यम से फेफड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। इस सर्जरी को प्रसिद्ध ऑन्कोसर्जन डॉ. चित्रेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। वीएटीएस एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें सर्जन छोटे चीरे के माध्यम से फेफड़ों से ट्यूमर निकालते हैं। यह पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में कम दर्द, तेज रिकवरी प्रदान करती है।

विज्ञापन


सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है। इस सफल ऑपरेशन को एम्स बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह न केवल राज्य में चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है, बल्कि डॉ. चित्रेश शर्मा और उनकी टीम की विशेषज्ञता को भी उजागर करता है, जो जटिल सर्जिकल मामलों को सरलता से हल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वीएटीएस के माध्यम से फेफड़े के ट्यूमर की सर्जरी में यह सफलता भविष्य में इस प्रकार के और ऑपरेशनों का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे मरीजों के लिए आशा की नई किरण जगेगी।

प्रदेश के चिकित्सा जगत में यह बड़ी उपलब्धि है। वीएटीएस प्रणाली आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का समावेश है, जो मरीजों के परिणामों को बेहतर बनाएगा और हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बढ़ाएगा। पूरी टीम ने इसके लिए मेहनत की जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। संस्थान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।-डॉ. चित्रेश शर्मा, ऑन्कोसर्जन एम्स बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें