फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी बस एक फोन पर

Sat, 27 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों की सुविधा के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सराहनीय पहल की है। अब परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए उन्हें बस एक फोन घुमाना होगा। इसके लिए बोर्ड ने एक कंट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन


परीक्षा के सफल संचालन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष में संपर्क किया जा सकता है। इसमें न केवल बच्चे बल्कि परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले हजारों कर्मचारी भी जानकारी ले सकेंगे। मार्च में संचालित की जा रही मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में अब बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

सहायक शिक्षा सचिव लेखराज कश्यप के नियंत्रण में स्थापित इस केंद्र से परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी परीक्षा ड्यूटी में लगे अध्यापक, बच्चे और उनके अभिभावक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड का यह नियंत्रण कक्ष सुबह साढ़े सात बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक काम करेगा। दो शिफ्टों में काम करने वाले इस कक्ष में कुल छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यह कक्ष बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति तक चलेगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नियंत्रण कक्ष से हासिल की जा सकती है। इसके लिए बोर्ड ने लैंडलाइन नंबर 01892-242163, 242203 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा केंद्र में तैनात कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये कर्मचारी रहेंगे मौजूद
सुबह साढे़ सात से अढ़ाई बजे तक
अनुभाग अधिकारी प्रीतम सिंह-9418163756
अधीक्षक मोहन सिंह-9816893916
अधीक्षक हेमराज-9418503807

अढ़ाई बजे से साढ़े नौ बजे तक
अनुभाग अधिकारी जयचंद नेगी-9418159645
अधीक्षक चरणदास-8894535693
अधीक्षक आत्मा राम-9418451100
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें