हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी जिले के एक स्कूल में दलित वर्ग के बच्चों के साथ दोपहर का खाना खिलाने में बरते जा रहे भेदभाव के मामले को कड़ा संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिक्षा विभाग के आला अफसरों को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में दोपहर का खाना रोल नंबर के अनुसार परोसा और बैठाकर खिलाया जाए। मंडी जैसी घटना की प्रदेश के किसी भी हिस्से पुनरावृत्ति न होने पाए।
सरकार यह सुनिश्चित करेगी। अमर उजाला के अभियान का संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में अब रोल नंबर के अनुसार दोपहर का भोजन परोसा और बैठाकर खिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। मंडी के कटौला क्षेत्र के नेरी सरकारी स्कूल में दलित बच्चों को शौचालय के पास अलग पंक्ति में बैठा कर मिड डे मील खिलाया जा रहा था।
हैरत की बात है कि कुछ शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारी भी इस व्यवस्था को खत्म करने के बजाए इस व्यवस्था जातिवादियों को बचाने में लगे थे।