दो महीनों से डिपो में खाद्य तेल नहीं है। उपभोक्ताओं को जो चीनी का कोटा दिया जा रहा है, वह पिछले महीने का है। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने दावा किया कि 100 दिन के लक्ष्य में 90 फीसदी राशनकार्डों को आधार से जोड़ा जाना था।
विभाग ने 89 फीसदी लक्ष्य को पूरा किया है। इसी तरह 40 फीसदी राशनकार्डों को मोबाइल ऐप से जोड़ने का लक्ष्य भी पूरा किया गया है। हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में अभी पूरा राशन न मिल रहा हो, लेकिन खाद्य आपूर्ति मंत्री भविष्य की योजना बताने में पीछे नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में गृहिणी सुविधा योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत हिमाचल में जिन महिलाओं के पास गैस सिलेंडर और चूल्हा नहीं है, सरकार उन्हें यह निशुल्क उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में केंद्र सरकार ने मिट्टी तेल में जो कट लगा रखा है, यह मामला भी केंद्र से उठाया जाएगा।