फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा नंदा, धीमान समेत 13 अधिकारी खाद्य सुरक्षा आयोग के चेयरमैन की दौड़ में

Fri, 04 Oct 2019 03:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन

हिमाचल में खाद्य सुरक्षा आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग में चेयरमैन लगाने के लिए पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा समेत 13 पूर्व आईएएस अधिकारियों और अन्य ने आवेदन किया है। इस आयोग में राशन से जुड़े संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। तीन साल पहले इस आयोग के गठन की पहल हुई थी। अब इसमें चेयरमैन और सदस्यों की तैनाती की जानी है। 

विज्ञापन


आवेदन की अतिथि तिथि खत्म हो गई है। इसमें आवेदन करने वाले ज्यादातर पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। मनीषा नंदा के अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी पीसी धीमान, बीसी बडालिया, सुनील शर्मा, केआर भारती, अश्वनी शर्मा आदि अन्य अधिकारी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इस आयोग में राशन में गड़बड़ियों संबंधित शिकायतें कर सकेंगे। लोगों को अगर समय पर राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है तो आयोग में आवेदन या फिर मेल या डाक के माध्यम से चेयरमैन को शिकायत कर सकेंगे। आयोग में लोगों की सुनवाई के लिए बैच बैठेगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव ने पहले आवेदन किया, अब वापस लिया 
पूर्व मुख्य सचिव विपिन चौधरी ने भी खाद्य सुरक्षा आयोग में चेयरमैन के लिए आवेदन किया था, लेकिन जानकारी मिली है कि उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया है। इसके चलते अब आयोग में चेयरमैन के  पद के लिए 13 लोग मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें