फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली फाइटर पायलट ने यहां नवाया शीश, कहा- देश सेवा का मौका मिलना सौभाग्य

Fri, 25 May 2018 10:30 AM IST
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने कहा कि देश की सेवा का मौका मिलना बड़े  सौभाग्य की बात है। दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रहा है। इसी लक्ष्य को सामने रख कर सपना साकार किया है। अवनि पांवटा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवाने पहुंचीं।

विज्ञापन


उनके साथ 4 अन्य पायलट भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा ने सिरोपा भेंट किया और गुरुद्वारा से जुड़ी पुस्तकें आदि भेंट कीं। गुरुद्वारा प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी ने देश की प्रथम महिला फ्लाइंग अफसर को पांवटा का गौरवमयी इतिहास बताया। अवनि ने कहा कि गुरु की नगरी के बारे में सुना था।

Trending Videos
विज्ञापन

अवनी चतुर्वेदी - फोटो : File Photo
प्रदेश के पड़ोसी राज्य में पहुंची थी। जिससे पांवटा गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने का सुअवसर मिल सका है। गौरतलब है कि फ्लाइंग अफसर अवनि चतुर्वेदी ने अकेले मिग-2 फ्लाइंग जेट उड़ाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इससे पहले वह इंडियन एयरफोर्स के इतिहास में पहली महिला फाइटर बन चुकी हैं।

अवनि मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली हैं। जून 2016 में वह एयरफोर्स के लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल हुईं। हैदराबाद की एयरफोर्स अकादमी में ट्रेनिंग लेने वाली अवनि ने मध्य प्रदेश के शहडोल में पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें