शिमला के भोंट में बारिश का कहर सड़क पर आया भारी मलबा सड़क अवरुद्ध ।फोटो संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भारी बारिश के कारण भौंट क्षेत्र में नाला उफान पर आ गया। इस वजह से नाले का मलबा सड़क पर आ गया। दोपहर के समय भारी बारिश के बाद अचानक नाले का जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। हालत यह थी कि पैदल चलने वाले लोगाें को भी यहां से गुजरने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क से आवाजाही करते रहे। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र से पत्थर गिरते रहे तो वहीं सड़कों पर नालियां बंद होने से पानी सड़कों पर बहता रहा। इस वजह से आम जनता को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा।