फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खाई में गिरी जाइलो कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Tue, 09 May 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सगाई कर लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ताजा सूचना के अनुसार हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर ‌उपमंडल के बरांग पंचायत में बरांग पुल के समीप एक जाइलो गाड़ी अनियंत्रित होकर 600 फुट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। चार घायलों को मंडी रैफर कर दिया गया है। एक घायल सिविल अस्पताल सरकाघाट में उपचाराधीन हैं। बाद में एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य भड़यार में लड़के की सगाई कर लड़भड़ोल के लिए वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार परिवार के सभी सदस्य लड़के की सगाई करने भडयार गए थे। भडयार में सगाई करने के बाद लड़भड़ोल लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गाड़ियों में सवार थे लोग, एक खाई में जा गिरी

परिवार के सदस्य दो गाडिय़ों में सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को दूल्हे का चाचा शरीफ खान चला रहा था। सवा पांच बजे के करीब बरांग पुल के समीप पहुंचते शरीफ खान ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिससे कार 600 फुट गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीएम व एसएचओ मौके पर पहुंच गए। कार में सवार शरीफ खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार के अन्य सदस्य जाफर खान, जानकी और शबनम, यास्मीन ने अस्पताल उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल  परिवार के चार सदस्यों को हबीब , तस्लीम, जाकरी व दो वर्षीय बच्ची सम्मी को जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया गया है।

जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, एक घायल मकसूद का सिविल अस्पताल सरकाघाट में इलाज चल रहा है। डीएसपी मदन धीमान ने घटना की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें