फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के पांच कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा के पांच कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में वीरवार को जीवीके ईएमआरआई के पांच कर्मचारियों को मेरी एंबुलेंस स्वच्छ एंबुलेंस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने यह जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 महामारी में 108 एंबुलेंस के कर्मी विनोद, अनिल कुमार, चालक सुरेंद्र और सचिन तथा 102 जननी एक्सप्रेस के कैप्टन भावेंद्र ने बेहतर कार्य किया है। सीएमओ ने बताया कि आपातकालीन एंबुलेंस 108 और जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस 102 लोगों के लिए आशा तथा विश्वास की एक सच्ची साथी बनी हैं। इस अवसर पर क्वालिटी हेड अशोक दासन, ईएमई जिला शिमला सचिन पटियाल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचआर ठाकुर और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें