फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति में गड़बड़झाले को रोकेगी पांच सदस्यीय कमेटी

Wed, 06 Feb 2019 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने पात्र छात्रों तक छात्रवृत्ति पहुंचाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अलग कमेटी का गठन किया है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण की अध्यक्षता में कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


यह कमेटी एचपीई पास के माध्यम से आने वाले हर फार्म की वेरिफिकेशन करने के साथ, छात्रवृत्ति लेने को छात्रों को पेश आने वाली समस्याओं का निपटारा करने का कार्य करेगी। इस कमेटी के बन जाने के बाद छात्रवृत्ति के लिए हर सत्र में आने वाले विवि के एक हजार से छात्रों के आवेदनों की वेरिफिकेशन समय से होगी और सही मायने में विवि में अध्ययनरत छात्रों  को छात्रवृत्ति आसानी से मिल सकेगी।

विज्ञापन

कमेटी में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि कमेटी में कुलसचिव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, डीन फैकल्टी सोशल साइंस, फिजिकल साइंस और उप कुलसचिव टीचिंग मामले केा सदस्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति, जनजाति से संबद्ध, सिंगल गर्ल चाइल्ड, शारीरिक रूप से विकलांग सहित अल्प संख्यक और अन्य करीब एक दर्जन श्रेणी के पात्र छात्र एचपी ई पास पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं।

जिन्हें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(डीबीटी)/रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट (आरअीजीएस) से उनके खाते में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाता है। विवि स्तर पर छात्रवृत्ति में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावनाओं को पूरी तरह से समाप्त करने और पात्र छात्रों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को आवेदन का आनलाइन वेरिफिकेशन करने के साथ ही कमेटी वेरिफाई किए गए आवेदनों की सूची शिक्षा विभाग को सौंपेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें